ध्रुव तारा क्या है Dhruv tara kya he/ ध्रुव तारा किसे कहा जाता है
![]() |
| ध्रुव तारा Dhruv Tara |
ध्रुव तारा ध्रुवमत्स्य तारामंडल का सबसे अधिक चमकीला और अधिक रोशनी देने वाला तारा है, जो तारामंडल में स्थिर दिखाई देता है। ध्रुव तारा पृथ्वी से दिखाई देने वाला 45वाँ सबसे रोशन तारा है जो पृथ्वी से लगभग 433 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है।
ध्रुव तारा कितने बजे निकलता है / ध्रुव तारा कितने बजे दिखाई देता है
ध्रुव तारा रात्रि में 10.11 के बाद सभी स्थानों से दिखाई देता है जो प्रातःकाल तक सप्तऋषि मंडल के आधार पर देखा जा सकता है।ध्रुव तारा किस दिशा में दिखाई देता है
ध्रुव तारा उत्तर दिशा में दिखाई देता है, उसी के कारण ही उत्तर दिशा का निर्धारण किया जाता है। ध्रुव तारा उत्तर दिशा का ज्ञान देता है।
पृथ्वी से ध्रुव तारा की दुरी
पृथ्वी से ध्रुव तारे की दूरी लगभग 433 प्रकाश वर्ष है। ध्रुव तारा बहुत ही चमकीला तारा है इस कारण पृथ्वी से दूर होने पर भी स्पष्ट दिखाई देता है। ध्रुव तारा आकार में बहुत बड़ा होने के कारण खगोलशास्त्री इसे रोशनी वाला महा दानव तारा भी कहते हैं।
ध्रुव तारा क्यों स्थिर प्रतीत होता है / ध्रुव तारा स्थिर क्यों है
पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाने के साथ साथ अपनी धुरी पर भी अनवरत रूप से घूमती है। पृथ्वी जिस धुरी पर घूमती है उसका एक सिरा उत्तरी ध्रुव है और दूसरा सिरा दक्षिणी ध्रुव है। यदि इस धुरी से एक समानांतर रेखा खींची जाए तो वह रेखा ध्रुव तारे तक जाएगी, यही कारण है कि ध्रुव तारा हमेशा स्थिर प्रतीत होता है या स्थिर दिखाई देता है।
ध्रुव तारे को ही देखकर क्यों चलते थे नाविक और यात्री
ध्रुव तारा खगोलीय गोले के उत्तरी ध्रुव के निकट स्थित है जिससे दुनिया के अधिकत्तर स्थानों से ध्रुव तारा पृथ्वी के ऊपरी ध्रुव के ऊपर स्थित प्रतीत होता है। पृथ्वी के घूर्णन के कारण रात्रि में आसमान में सभी तारे घूमते हुए प्रतीत होते हैं, लेकिन एकमात्र ध्रुव तारा ही उत्तर की ओर स्थिर प्रतीत होता है।
इसी कारण पहले समुंद्री नाविक और यात्री ध्रुव तारे को देखकर चलते थे जिससे उन्हें उनकी दिशा का सही ज्ञान रहता था।
ध्रुव तारे के अन्य नाम / ध्रुव तारे को अंग्रेजी में क्या कहते है
ध्रुव तारे को अंग्रेजी में पोलैरिस (Polaris), पोलस्टार (Polestar), नॉर्थ स्टार (North Star) और लोडस्टार (Lodestar) कहते हैं।
ध्रुव तारे को अरबी भाषा में नजुम अल शुमाल (نجم الشمال ) कहते हैं जिसका अर्थ है उत्तर का तारा। वहीं फारसी में इसे कुतुबी सितारा (قطبی ستارہ) कहते हैं।


No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box