10 July, 2020

विश्व जनसंख्या दिवस World Population Day

विश्व जनसंख्या दिवस, World Population Day

www.vinodhindiblogs.com

विश्व जनसंख्या दिवस प्रतिवर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है इसका उद्देश्य जनसंख्या संबंधित समस्याओं पर वैश्विक स्तर की चेतना जागृत करना है।

क्या आप जानते है फांसी सूर्योदय पूर्व क्यों दी जाती है, जल्लाद कान में क्या कहता है, जानें

विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है

विश्व जनसंख्या दिवस की शुरुआत 11 जुलाई 1989 को हुई तब पूरी दुनिया की जनसंख्या लगभग 5 अरब से ज्यादा हो गई थी। इस बढ़ती हुई जनसंख्या पर ध्यान आकर्षित करने के लिए 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस की घोषणा की गई ! तब से समूचे विश्व में 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है।


विश्व जनसंख्या दिवस क्यो मनाया जाता है

विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य अत्यधिक तीव्र गति से बढ़ती जनसंख्या के प्रति लोगों को जागरूक करना है क्योंकि यह जागरूकता मानव समाज की नई पीढ़ियों को बेहतर जीवन देने का संदेश देती है।
विश्व जनसंख्या दिवस के उद्देश्यों में विभिन्न जनसंख्या मुद्दों पर लोगों की जागरूकता बढ़ाना है जैसे कि परिवार नियोजन, लिंग समानता, गरीबी, मातृ स्वास्थ्य और मानव अधिकारों का महत्व आदि। 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box